Coronavirus in India: More than 67 thousand cases reported in last 24 hours, 2,330 deaths registered-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Coronavirus in India : बीते 24 घंटों में सामने आए 67 हजार से ज्यादा मामले, दर्ज हुई 2,330 मौतें

khaskhabar.com: गुरुवार, 17 जून 2021 10:28 AM (IST)
Coronavirus in India : बीते 24 घंटों में सामने आए 67 हजार से ज्यादा मामले, दर्ज हुई 2,330 मौतें
नई दिल्ली। भारत में कोरोना के 67,208 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,97,00,313 हुई। यह लगातार 10वां दिन है जब भारत में एक लाख से कम कोविड मामले सामने आए हैं। 15 जून को, भारत में 60,461 मामले दर्ज किए गए, जो 29 मार्च के बाद सबसे कम हैं। सक्रिय मामले 10 लाख से नीचे आ गए हैं। देश में वर्तमान में 8,26,740 सक्रिय मामले हैं और अब तक 3,81,903 मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 1,03,570 लोगों को अस्पताला से छुट्टी दी गई है, जिससे अब तक डिस्चार्ज किए गए कुल लोगों की संख्या बढ़कर 2,84,91,670 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 26,55,19,251 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें 34,63,961 लोगों को पिछले 24 घंटों में टीका लगाया गया है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार, कोविड-19 के लिए 16 जून तक 38,52,38,220 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इनमें से बुधवार को 19,31,249 नमूनों की जांच की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement