Advertisement
Coronavirus in India: बीते 24 घंटों में सामने आए 40 हजार से ज्यादा मामले, दर्ज हुई 422 मौतें

सरकार ने राज्यों को सलाह दी है कि वे 10 प्रतिशत से ज्यादा पॉजिविटी दर वाले जिलों में सभाओं को प्रतिबंधित करें।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों से कुल 36,946 रोगियों को छुट्टी दे दी गई, जिससे अब तक ठीक होने वालों की कुल संख्या 3,08,57,467 हो गई है और वायरस ने पिछले 54 दिनों में एक लाख से कम लोगों को संक्रमित किया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 17,06,598 लोगों को कोविड वैक्सीन खुराक दी गई, जिससे अब तक कुल संख्या 47,22,23,639 हो गई है।
एक ट्वीट में, स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि भारत ने कोविड महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान में मील का पत्थर हासिल किया है और देश भर में 47 करोड़ से ज्यादा लोगों को सफलतापूर्वक खुराक दी गई है।
2 अगस्त को अब तक जांचे गए नमूनों की कुल संख्या 46.96 करोड़ तक पहुंच गई है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


