Coronavirus in India: More than 25 thousand cases were reported in the last 24 hours, 492 people died-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Coronavirus in India: बीते 24 घंटों में सामने आए 25 हजार से ज्यादा मामले, दर्ज हुई 492 लोगों की मौत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 18 फ़रवरी 2022 11:55 AM (IST)
Coronavirus in India: बीते 24 घंटों में सामने आए 25 हजार से ज्यादा मामले, दर्ज हुई 492 लोगों की मौत
नई दिल्ली। भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 25,920 नए मामले सामने आए, जिसमें 16 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। ये जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को दी। बीते 24 घंटे में कोरोना से 492 लोगों की मौतें हुई, जिससे कुल मौतों का आंकड़ा बढ़कर 5,10,905 हो गया है। इस बीच, सक्रिय कोरोना मामले घटकर 2,92,092 हो गए हैं। देश में अब पॉजिटिविटी रेट 0.68 प्रतिशत है। मंत्रालय ने कहा, बीते 24 घंटे में 66,254 लोग ठीक हुए हैं, जिससे रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,19,77,238 हो गई है। भारत में रिकवरी रेट 98.12 प्रतिशत है।
देशभर में कुल 12,54,893 कोरोना टेस्ट किए गए, जिससे टेस्ट की कुल संख्या बढ़कर 75.68 करोड़ हो गई है।
बीते 24 घंटे में 37.86 लाख से ज्यादा वैक्सीन की खुराक दी गई है, जिससे भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज शुक्रवार सुबह तक 174.64 करोड़ तक पहुंच गया। यह 1,97,37,397 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।
अभी 11.41 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की खुराक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement