Coronavirus in India: More than 12 thousand cases reported in the last 24 hours, 501 people died-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Coronavirus in India: बीते 24 घंटों में सामने आए 12 हजार से ज्यादा मामले, दर्ज हुई 501 लोगों की मौत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 12 नवम्बर 2021 11:20 AM (IST)
Coronavirus in India: बीते 24 घंटों में सामने आए 12 हजार से ज्यादा मामले, दर्ज हुई 501 लोगों की मौत
नई दिल्ली। भारत में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस के 12,516 नए मामले सामने आए, जबकि 501 लोगों की मौत हुई है। ये आंकड़े स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को साझा किए। वहीं बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस से 501 नई मौते हुई है, जिससे देश में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,62,690 हो गई है। कोरोनावायरस के बीते 24 घंटे में 13,155 संक्रमितों के ठीक होने से रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,38,14,080 हो गई है। भारत की रिकवरी दर 98.26 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है।
कोरोना के 1,37,416 सक्रिय मामले हैं, जो बीते 267 दिनों में सबसे कम है। वर्तमान में कोरोना सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.40 प्रतिशत हैं, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है।
साथ ही बीते 24 घंटे में देशभर में कुल 11,65,286 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 62.10 करोड़ से ज्यादा टेस्ट किए हैं।
इस बीच, पिछले 49 दिनों से साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1.10 प्रतिशत है, जो 2 प्रतिशत से कम बनी हुई है।
दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.07 प्रतिशत है, जो पिछले 39 दिनों से 2 प्रतिशत से नीचे और लगातार 74 दिनों से 3 प्रतिशत से कम है।
लोगों को बीते 24 घंटे में कोरोना की 53,81,889 वैक्सीन खुराक देने के साथ, भारत का कोविड टीकाकरण कवरेज शुक्रवार सुबह तक 110.79 करोड़ तक पहुंच गया है।
यह 1,13,18,816 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement