Coronavirus in India: More than 10 thousand cases reported in the last 24 hours, 322 people died-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Coronavirus in India: बीते 24 घंटों में सामने आए 10 हजार से ज्यादा मामले, दर्ज हुई 322 लोगों की मौत

khaskhabar.com: मंगलवार, 09 नवम्बर 2021 11:19 AM (IST)
Coronavirus in India: बीते 24 घंटों में सामने आए 10 हजार से ज्यादा मामले, दर्ज हुई 322 लोगों की मौत
नई दिल्ली। भारत में मंगलवार को बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस के 10,126 नए मामले सामने आए, जो 266 दिनों में सबसे कम मामले हैं। ये आंकड़े स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने साझा किए। वहीं बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस से कुल 322 लोगों की मौत हुई हैं, जिससे मौतों की संख्या बढ़कर 4,61,389 हो गई है। बीते 24 घंटे में 11,982 संक्रमितों के ठीक होने से रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,37,75,086 हो गई है। इससे देश की रिकवरी दर 98.25 प्रतिशत हो गई है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे ज्यादा है। कोरोना के 1,40,638 सक्रिय मामले है, जो 263 दिनों में सबसे कम है। वर्तमान में सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.41 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है।
साथ ही बीते 24 घंटे में, देशभर में कुल 10,85,848 टेस्ट किए गए, जिससे टेस्ट की संख्या बढ़कर 61.72 करोड़ हो गई।
इस बीच, 1.25 प्रतिशत पर साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर बीते 46 दिनों से 2 प्रतिशत से कम बनी हुई है।
दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.93 प्रतिशत है, जो 36 दिनों के लिए 2 प्रतिशत से नीचे और लगातार 71 दिनों के लिए 3 प्रतिशत से भी कम है।
बीते 24 घंटे में कोरोना वैक्सीन की 59,08,440 खुराक लोगों को देने के साथ, देश का कोविड टीकाकरण कवरेज मंगलवार सुबह तक 109.08 करोड़ तक पहुंच गया है।
यह 1,10,77,727 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement