coronavirus in india: infection of covid-19 has spread to 30 per cent districts Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल के 108 मेडिकल स्टाफ को किया क्वारंटीन, कोरोना देश के 30 फीसदी जिलों में फैला

khaskhabar.com: शनिवार, 04 अप्रैल 2020 12:05 PM (IST)
दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल के 108 मेडिकल स्टाफ को किया क्वारंटीन,  कोरोना देश के 30 फीसदी जिलों में फैला
विशेषज्ञों का मानना है कि तमाम राज्यों में कोरोना वायरस का तेजी से फैलना इससे लड़ने के प्रयासों में रुकावट पैदा करेगा, क्योंकि इस वजह से टेस्टिंग किट और मेडिकल सुविधाओं की कमी होती जा रही है। कर्नाटक सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी हमारे सामने चुनौती ये है कि कैसे जिलों में फैले कोरोना वायरस को रोका जाए। लॉकडाउन से एक हद तक सहायता भी मिली है। हालांकि, शुरुआती दौर में लोगों के इधर-उधर जाने से दिक्कतें हुईं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि 6000 से अधिक वेंटिलेटर और 2000 आईसीयू बेड देश भर में तैयार हो जाएंगे। साथ ही 100 से भी अधिक डेडिकेटेड कोविड-19 फैसिलिटी में से अधिकतर जिला मुख्यालयों या फिर बड़े शहरों में हैं। 17 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में 11 ऐसे हैं, जिनमें 20 फीसदी जिले कोरोना के संक्रमण की चपेट में हैं।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement