चीन में कोराेना वायरस से अब तक 812 लोगों की मौत, 37000 नए मामले सामने आए
khaskhabar.com: रविवार, 09 फ़रवरी 2020 08:07 AM (IST)
अधिकारी वुहान समेत कई शहरों में अहम जानकारियां छिपाते रहे या भ्रामक जानकारी देते रहे।
चीन
में राष्ट्रपति शी जिनपिंग पर शायद ही कोई सवाल करने की हिम्मत करता है।
लेकिन मौजूदा परिदृश्य में शी की सार्वजनिक रूप से अनुपस्थिति पर लोग सवाल
उठा रहे हैं। वे उनकी तस्वीर पोस्ट कर पूछे रहे हैं कि शी कहां हैं? खासतौर
पर डॉक्टर ली वेनलियांग की मौत के बाद तो जनता में रोष व्याप्त हो गया है।