Advertisement
कोरोना वायरस - राजस्थान में संभाग व जिला स्तर पर बनाई जाएंगी समितियां

अरोड़ा ने बताया कि इन कमेटियों का दायित्व होगा कि वह कोविड-19 रोगियों के स्वास्थ्य से संबंधित आने वाली सूचनाओं का प्रतिदिन तकनीकी रूप से आंकलन कर आवश्यकतानुसार दिशा-निर्देश/उच्चतर संस्थान में रैफर किये जाने की अनुशंषा प्रदान करेंगी। इसी प्रकार जिला स्तर की भी कमेटियां रहेंगी जो कि कोरोना से जुड़ी कोविड केयर सेन्टर रोगियों की स्थिति का आंकलन करने हेतु संलग्न प्रपत्र में रोगी की स्थिति से संबंधित समस्त सूचनाओं का इन्द्राज करते हुए प्रतिदिन संभाग स्तर की तकनीकी कमेटी को उपलब्ध करवाएगी।
निर्देशों के अनुसार तकनीकी कमेटी का यह दायित्व होगा कि वह जिलों से प्राप्त होने वाले कोविड-19 के रोगियों की रिपोेर्ट का आकलन कर यह सुनिश्चित करेंगे कि संबंधित चिकित्सालय द्वारा ट्रीटमेन्ट प्रोटोकॉल की पालना की जा रही है अथवा नहीं तथा आवश्यकतानुसार आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करेंगी। जिला या संभाग स्तरीय कमेटी संबंधित जिलों में उपलब्ध आइसोलेशन बेड की नियमित मॉनिटरिंग करेगी एवं उपलब्ध बेडस का विवरण सार्वजनिक करना सुनिश्चित करेगी।
उन्होंने बताया कि यदि कोविड-19 रोगी को जिले से अन्यत्र उच्चतर संस्थान में रैफर किया जाना है तो सभाग स्तर की कमेटी अनुशंषा उपरान्त ही उच्चतर संस्थान में रैफर किया जा सकेगा। जिला या संभाग स्तर की कमेटियों द्वारा कोविड-19 अस्पतालों में निम्न दिशा-निर्देशों की भी पालना सुनिश्चित करवायेंगे। साथ ही उक्त कमेटियां चिकित्सा संस्थानों में कोविड-19 रोग के उपचार से संबंधित आवश्यक उपकरण, दवा एवं आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित करेगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


