Advertisement
नोएडा में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर 86.2 फीसदी

शुक्रवार को जिला प्रशासन के दिशानिर्देशों के अनुपालन में नोएडा के 5 क्षेत्रों में रैपिड एंटीजन मेडिकल टेस्टिंग की गई। जिले में विभिन्न स्थानों पर लगाए गए कैम्प में कुल 1355 लोगों का रैपिड एंटीजन जांच हुई, इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पूरी तरह से पालन किया गया। इसमे राहत की बात यह रही कि 1355 लोगों में से कुल 39 लोग ही कोरोना संक्रमित पाए गए।
यदि टीम के सदस्यों को किसी घर में रोगी मिलता है, तो उन रोगियों की पल्स ऑक्सीमीटर से जांच कराई जाती है। इसके बाद इसकी सूचना तत्काल पर्यवेक्षक के माध्यम से प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को दी जाती है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के द्वारा तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से ऐसे रोगियों को डेडिकेटेड क्वारंटाइन इकाई में भर्ती कराया जाता है। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
नोएडा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


