Advertisement
UP में कोरोना के अब 6,991 मरीज, अब तक 182 मौतें

उन्होंने बताया कि मंगलवार को 7407 नमूनों की जांच की गई और पूल टेस्टिंग के माध्यम से 676 पूल लगाए गए। अब तक 12396 इलाकों में सर्विलांस का कार्य किया गया है और 3 करोड़ 69 लाख 87 हजार 490 लोगों का सर्विलांस किया गया है।
मोहन स्वास्थ्य ने बताया कि आरोग्य सेतु एप का लोग लगातार उपयोग कर रहे हैं और अब तक 36 हजार 786 लोगों को कंट्रोल रूम से फोन कॉल किए गए हैं, जिसमें 97 लोगों ने बताया कि वो संक्रमित हैं और उनका इलाज जारी है। 47 लोगों ने बताया कि उन्हें संक्रमण था, लेकिन अब वे इलाज के बाद पूरी तरह से ठीक हैं।
उन्होंने बताया कि आशा वर्कर के द्वारा अब तक 9 लाख 60 हजार 933 प्रवासी कामगारों को ट्रैक किया गया है, जिसमें से 945 लोगों में संक्रमण के लक्षण देखे गए हैं। इनका सैंपल लेकर जांच करवाई जा रही है। उन्होंने लोगों को घर में रहने की अपील की और कहा कि इस बीमारी से घबराना नहीं है, बल्कि हिम्मत के साथ सावधान रहकर लड़ना है। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


