Advertisement
कोरोना की चुनौती : सीबीएसई के सिलेबस में होगी कटौती

केंद्रीय मंत्री की इस अपील पर मंत्रालय को देशभर से शिक्षाविदों ने सिलेबस कटौती पर अपने सुझाव भेजे हैं। फिलहाल मंत्रालय और सीबीएसई इन सुझावों पर काम कर रहे हैं।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय की पहल पर सीबीएसई सबसे पहले 10वीं एवं 12वीं कक्षा के छात्रों का पाठ्यक्रम कम करने की पहल कर सकता है।
दरअसल, 10वीं एवं 12वीं कक्षा के छात्रों को अगले वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होना है। कोरोना संकट काल की दिक्कतों के बीच इन कक्षाओं का वर्तमान पाठ्यक्रम पूरा करवा पाना बेहद कठिन है। ऐसे में यदि 10वीं एवं 12वीं कक्षा के छात्रों का सिलेबस कम किया जाता है तो अभी से ही बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी नए सिलेबस के मुताबिक करवाई जा सकेगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


