Cooperative bank workers will gather in Jaipur on Sunday, preparing for agitation against the government-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर में रविवार को जुटेंगे सहकारी बैंक कर्मी, सरकार के खिलाफ आंदोलन की तैयारी

khaskhabar.com: शनिवार, 11 मार्च 2023 3:30 PM (IST)
जयपुर में रविवार को जुटेंगे सहकारी बैंक कर्मी, सरकार के खिलाफ आंदोलन की तैयारी
जयपुर। ऑल राजस्थान को-ऑपरेटिव बैंक एम्प्लॉइज यूनियन और ऑफ़िसर्स एसोसिएशन के ज़िला अध्यक्ष, सचिव एवं प्रांतीय पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक रविवार को सुबह 11 बजे तारक भवन , सिविल लाइंस फाटक के पास जयपुर में होगी। इस बैठक में अपेक्स बैंक, 29 ज़िला केंद्रीय सहकारी बैंकों, राज्य भूमि विकास बैंक और प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंको के कर्मचारी एवं अधिकारी प्रतिनिधि भाग लेंगे। यूनियन के प्रान्तीय महासचिव सूरजभान सिंह आमेरा ने बताया कि बैठक में जिन बिंदुओं पर चर्चा होगी उनमें सहकारी बैंकों में जनवरी 2019 से देय लम्बित 16वें वेतन समझौते पर कमेटी की वार्ता शुरू करने, खाली पड़े पदों पर भर्ती करने, स्टाफ़ स्ट्रेंथ में बढ़ोतरी करने, ओपीएस पेंशन सुविधा लागू करने, लम्बित डीपीसी करने, संविदा कर्मियों को नियमित करने, सरकार द्वारा सहकारी बैंकों को फ़सली ऋण माफ़ी की बकाया राशि का भुगतान करने, सहकारी भूमि विकास बैंकों को आर्थिक पुनरुद्धार करने, सहकारी बैंको में जवाबदेह एवं ज़िम्मेदार प्रबंधकीय सुशासन व्यवस्था करना शामिल है। इन माँगो को लेकर सहकारी बैंकों के राज्यभर से कर्मचारी एवं अधिकारी प्रतिनिधि लामबंद होंगे। सहकार नेता सूरजभान सिंह आमेरा ने बताया कि बैठक में सरकार, सहकारी विभाग और बैंक प्रबन्धन की सहकारी बैंकों व कार्मिको के प्रति उपेक्षित उदासीन रीति नीति के विरोध में राज्य स्तरीय संगठनात्मक आंदोलन शुरू करने पर निर्णय किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement