Controversy before inauguration of Kochi Metro, Metro Man will not attend the ceremony Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोच्चि मेट्रो के उद्घाटन से पहले विवाद, समारोह में शामिल नहीं होंगे ‘मेट्रो मैन’

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 जून 2017 12:32 PM (IST)
कोच्चि मेट्रो के उद्घाटन से पहले विवाद, समारोह में शामिल नहीं होंगे ‘मेट्रो मैन’
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार इस सूची में कई महत्त्वपूर्ण लोगों का नाम गायब है, जिनमें विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी, स्थानीय सांसद केवी थॉमस और स्थानीय विधायक पीटी ऑमस भी शामिल हैं। हालांकि पिनराई विजयन की अध्यक्षता वाली केरल सरकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखा है, जिसमें उसने विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला और कोच्चि के विधायक पीटी थॉमस के साथ श्रीधरन के लिए भी मंच पर बैठने की व्यवस्था करने के लिए योजना को संशोधित करने के लिए कहा है। पीएम मोदी कोच्चि मेट्रो के 27 किलोमीटर लंबे लाइन-1 के 13 किलोमीटर के अलुवा-पलारीवट्टोम खंड पर व्यावसायिक सेवाओं का उद्घाटन करने के लिए कोच्चि आ रहे हैं। सुबह 11 बजे पीएम मोदी मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। समारोह से पहले वे पलारीवट्टोम से गणमान्य लोगों के साथ ट्रेन में सवार होकर पथदिप्पलम तक जाएंगे और पलारीवट्टोम वापस आएंगे।

ये भी पढ़ें - राजस्थान में जन्मा मेंढक जैसा बच्चा

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement