Advertisement
पूरा काम पूरा दाम विशेष अभियान में कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे तो गुणात्मक सुधार होगा - अतिरिक्त मुख्य सचिव

अतिरिक्त मुख्य सचिव सिंह ने सभी कलेक्टरों से कहा कि स्वच्छ भारत मिशन योजना अन्तर्गत ठोस व तरल कचरा प्रबन्धन प्रणाली में चिन्हित ग्रामों की विलेज सेनिटेशन मैप एवं के.एम.सी. फाईल के अनुसार विस्तृत कार्य योजना तैयार करना जरूरी है इसके लिए लगातार फिल्ड विजिट करें।
शासन सचिव एवं आयुक्त नरेगा पी.सी. किशन ने कहा कि कार्य स्थल पर प्रबन्धन को सुधरना होगा, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सवाई माधोपुर, टोंक, भरतपुर एवं करौली जिले में एवरेज वेट रेट कम आने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि श्रमिकों को प्रपत्र 6 की रसीद देना अनिवार्य है ताकि श्रमिक रोजाना कार्यस्थल पर पहुंच कर रोजगार प्राप्त करें।
उन्होंने कहा कि समूह में काम करने के इच्छुक मजदूराें को एक प्रपत्र में समूह में आवेदन करना चाहिए, इन सभी मजदूरों को एक समूह के रूप में एक विशेष कार्य में नियोजित किया जाना चाहिए तथा उन्हें कभी भी समूह से अलग नहीं किया जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


