Container reflex on Bathri Route, two injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बाथड़ी मार्ग पर कंटेनर पलटा, दो घायल

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 जून 2017 11:29 AM (IST)
बाथड़ी मार्ग पर कंटेनर पलटा, दो घायल
ऊना। क्षेत्र के तहत बाथड़ी मार्ग पर एक कंटेनर अचानक ही सडक़ के बीचो-बीच पलट गया। हादसे में बाइक सवार दंपति कंटेनर की चपेट में आ गए, जिसमें बाइक चालक जख्मी हुआ है, जबकि उसकी पत्नी को हल्की चोट आई है। घायल को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सुबह जनकराज निवासी अजौली अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर बाथड़ी की तरफ जा रहा था। इसी बीच टाहलीवाल बाजार से कुछ दूरी पर सामने से आ रहा एक कंटेनर सडक़ के बीचो-बीच पलट गया। जिससे बाइक सवार दंपति कंटेनर के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों ने कड़ी मश्क्कत कर उन दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला व अस्पताल पहुंचाया। घायल जनकराज को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया गया है। डीएसपी हरोली अजय राणा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement