हिसार। गांव सरसाना में डिपो होल्डर द्वारा सही मात्रा में राशन नहीं देने और ग्रामीण महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने से गुस्साए ग्रामीण सोमवार को जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी से मिले और डिपो होल्डर के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई करने की मांग रखी। ग्रामीणों ने डिपोधारक से डिपो वापस लेने की मांग भी रखी है। डीएफएससी से मिलते वक्त ग्रामीणों ने बताया कि डिपो धारक कार्डधारकों से अभद्र भाषा का प्रयोग करता है और साथ ही कार्ड धारकों को विभाग की तरफ से जितना राशन दिया जाना चाहिए, वह नहीं देता।
बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज