Constant Mohanlal Jat immediate family member can be given a job: Rajyavardhan Singh Rathore-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कांस्टेबल मोहनलाल के परिवार के सदस्य को नौकरी दी जाए: कर्नल राज्यवर्धन

khaskhabar.com: शनिवार, 08 जून 2019 7:13 PM (IST)
कांस्टेबल मोहनलाल के परिवार के सदस्य को नौकरी दी जाए: कर्नल राज्यवर्धन
जयपुर। जयपुर ग्रामीण सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री कर्नल राज्यवर्धन ने कांस्टेबल मोहनलाल जाट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया एवं कहा कि इस दुःख की घडी में मै शोकाकुल परिवार के साथ हूं। जयपुर ग्रामीण की जोधपुरा ग्राम पंचायत के किडारोद निवासी मोहनलाल जाट की छत्तीसगढ़ में ट्रेनिंग के दौरान मौत हो गई थी। वे परिवार में कमाने वाले एक मात्र व्यक्ति थे। कर्नल राज्यवर्धन ने प्रशासन से बात कर मोहनलाल के परिवार को तुरन्त आर्थिक सहायता पहुंचाने व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। कर्नल राज्यवर्धन ने कहा पुलिस व जनता का मनोबल बनाए रखने के लिए यह बहुत आवश्यक है। जो लोग देश की सेवा करना चाहते है हम हमेशा उनके साथ है और उनके लिए हमें किसी भी प्रकार का संघर्ष करना पडे तो हम हमेशा तैयार है। कर्नल राज्यवर्धन आज लगातार दूसरे दिन भी वैशाली नगर स्थित सांसद सेवा केन्द्र पर जयपुर ग्रामीण के भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता से मिले और लोकसभा चुनावों में उन्हे शानदार जीत दिलाने के लिए आभार जताया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement