Constable on SHO chair in Jodhpur, photo goes viral-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जोधपुर में एसएचओ की कुर्सी पर कांस्टेबल, फोटो वायरल

khaskhabar.com: मंगलवार, 09 सितम्बर 2025 11:55 PM (IST)
जोधपुर में एसएचओ की कुर्सी पर कांस्टेबल, फोटो वायरल
जोधपुर। हाउसिंग बोर्ड थाने से अनुशासनहीनता का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कांस्टेबल वीराराम थानेदार की कुर्सी पर बैठकर खुद को इंस्पेक्टर की तरह प्रदर्शित करता नजर आया। इस दौरान ली गई उसकी फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फोटो सामने आने के बाद विभागीय अनुशासन को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आमजन और पुलिस महकमे के भीतर यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि यदि वर्दीधारी ही प्रोटोकॉल का सम्मान नहीं करेंगे तो अनुशासन कायम कैसे रहेगा। पुलिसकर्मी के इस आचरण पर कई लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। इसे थाने की गरिमा और पुलिस पदानुक्रम के प्रति असम्मानजनक व्यवहार माना जा रहा है। अब मामले में विभागीय जांच की मांग भी उठने लगी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement