constable and two robbers arrested for 83 lakh from businessman-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

व्यापारी से 83 लाख रुपए लूटने वाले कांस्टेबल समेत दो लोग पकड़े

khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 दिसम्बर 2016 08:39 AM (IST)
व्यापारी से 83 लाख रुपए लूटने वाले कांस्टेबल समेत दो लोग पकड़े
जयपुर। व्यापारी से 83 लाख रुपए लूटने के मामले में एडीजी के फरार ड्राइवर (कांस्टेबल) व उसके साथी को वैशालीनगर थाना पुलिस ने को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी कांस्टेबल जितेन्द्र व उसके साथी ने लूट की राशि परिचित को दे दी है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। थाना प्रभारी भोपाल सिंह ने बताया कि आरोपी जितेन्द्र व उसके साथी सौरभ के राजसमंद में होने की सूचना मिली थी। सूचना पर एसआई घनश्याम सिंह व कांस्टेबल रणवीर सिंह और श्योसिंह को भेजा गया। जितेन्द्र राजसमंद के खनन इलाके में छुपा हुआ मिला और पूछताछ के बाद उसके साथी को भी पकड़ लिया। पड़ताल में सामने आया कि जितेन्द्र व उसका साथी 83 लाख रुपए में से 55 लाख रुपए लेकर भाग गए थे। पुलिस इस मामले में आरोपी उग्रसेन व संदीप को गिरफ्तार कर उनसे 28 लाख रुपए बरामद कर चुकी है। आरोपी जितेन्द्र व सौरभ को जब वैशालीनगर थाने में उनके खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज होने की भनक लगी तो वे भाग गए थे। आरोपी जयपुर से सालासर, देवगढ़, भीम और राजसमंद इलाके में पिछले सात दिन से फरारी काट रहे थे। आरोपी उग्रसेन व संदीप, एडीजी के ड्राइवर कांस्टेबल जितेन्द्र के परिचित थे। उग्रसेन व संदीप ने बीकानेर के व्यवसायी राजेश गुप्ता को 30 फीसदी कमीशन में 500 व 1000 रुपए के नोट बदलवाने के लिए झांसा दिया और उसको जयपुर बुलाया। पीडि़त आरोपियों के झांसे में आ गया और 30 फीसदी कमीशन की एवज में पुरानी करेंसी बदलने के लिए 83 लाख रुपए की नई करेंसी लेकर जयपुर आ गया। इस दौरान उग्रसेन व संदीप ने कांस्टेबल जितेन्द्र के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई। जब पीडि़त राजेश गुप्ता आरोपी उग्रसेन के फ्लैट पर आया तो वहां पर पहले से वर्दी में जितेन्द्र व उसका साथी मौजूद था। ऐसे में दोनों ने ब्लैकमनी लाने की बात कहकर योजना के अनुसार पीडि़त राजेश को धमकाया। पीडि़त डर के कारण नकदी से भरा बैग एक खाली प्लॉट में फेंककर भाग गया। कुछ देर बाद वापस आया तो बैग गायब था। राजेश ने जब उग्रसेन व संदीप से बैग के बारे में पूछा तो उन्होंने कहां, पुलिसकर्मी लेकर चले गए। तब पीडि़त राजेश को लूट की भनक लगी और कमिश्नरेट में अधिकारियों से संपर्क किया, तब मामले का खुलासा हुआ। ताजमहल पर क्यों पसरा है सन्नाटा, जानिए आप भी

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement