Conman held who posed as PMO director -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खुद को PMO का डायरेक्टर बता करता था फर्जीवाडा, ऐसे आया पकड में

khaskhabar.com: बुधवार, 01 नवम्बर 2017 09:42 AM (IST)
खुद को PMO का डायरेक्टर बता करता था फर्जीवाडा, ऐसे आया पकड में
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो खुद को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऑफिस का अफसर बताता था। वह खुद को पीएमओ का अफसर बताकर फर्जीवाडा करता था और सरकारी विभागों से अपने काम करवाता था। यह व्यक्ति खुद का नाम कन्हैया कुमार उर्फ डॉ के के के बताता है। यह अपने साथ विजिटिंग कार्ड भी रखता है। इस विजिटिंग कार्ड में पीएमओ का पता लिखा है। बताया जा रहा है कि उस विजिटिंग कार्ड पर उसने अपने ऑफिस का पता 152, साउथ ब्लॉक, रायसीना हिल्स दिया था। साथ ही वह जिस एसयूवी गाडी से चलता है, उस पर भारत सरकार का स्टिकर लगा हुआ है। ऐसे आया पकड में:
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति केन्द्रीय सतर्कता आयुक्त से मिलकर अपने साथ आए एक व्यक्ति की अच्छी जगह पोस्टिंग का दबाव बना रहा था। उसने आयुक्त को अपना विजिटिंग कार्ड भी दिया जिसमें पीएमओ का पता लिखा था। वह खुद को पीएमओ का डायरेक्टर बता रहा था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement