यमुनानगर । दिल्ली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के खिलाफ प्रदेश भर में कई जगह केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तो हुए लेकिन जो यमुनानगर में हुआ वह लोगों के आकर्षण का केंद्र जरूर बना । दरअसल पहले केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए कांग्रेसी पहले तो भीड जुटाने के लिए मंडी में काम कर रही महिलाओं को लालच देकर ले आए और जब धरने पर बैठे तो भारतीय सेना के खिलाफ ही नारेबाजी करने लग गए जिसके बाद आपस में मामूली कहासुनी के बाद केंद्र सरकार का पुतला फूंका गया ।बताया जा रहा है कि मंडी में भीख मांगने वाली महिलाओं और बच्चों को एक कांग्रेसी कार्याकर्ता यह कह कर लाया कि सोनिया गांधी आ रही है और वह उन्हें खाने के साथ साथ कंबल भी देगी जिसे सुनकर मंडी में भीख मांग कर पेट भरने वाली महिलाएं अपने बच्चों के साथ वहां आकर बैठ गई जबकि उन्हें यह भी नही मालूम कि सोनिया गांधी है कौन । भिखारियों को अपने बीच में आते देख पहले तो कांग्रेसी कार्यकर्ता आपस में ही उलझने लग गए ।
यह भी पढ़े :अखिलेश की रथयात्रा से पहले भिड़े समर्थक, पहुंचे मुलायम, शिवपाल भीयह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!