Congress workers welcome Gehlot-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया गहलोत का स्वागत

khaskhabar.com: रविवार, 02 अप्रैल 2017 3:06 PM (IST)
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया गहलोत का स्वागत
भरतपुर। खजुराहो ट्रेन से धौलपुर विधान सभा उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार के लिए जाते समय रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भरतपुर रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। धौलपुर विधान सभा उप चुनाव की सरगर्मी अब दिखाई देने लगी है। पार्टियों के बड़े नेता धौलपुर में जाकर अपनी पार्टी की स्थिति को और मजबूत करने में जुटे हुए हैं। इसी कडी में रविवार को कांग्रेस की वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत घौलपुर को विधान सभा उप चुनाव में कांगेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार में गए। खजुराहो ट्रेन से जयपुर से धौलपुर जाते वक्त भरतपुर में गाड़ी के ठहराव पर गहलोत भरतपुर के कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मिले। अशोक गहलोत का कांग्रेसियों ने भव्य स्वागत किया। सभी कार्यकर्ता अपने बीच अशोक गहलोत को पाकर अत्यधिक प्रसन्न नजर आए। इस दौरान अशोक गहलोत ने सभी कार्यकर्ताओं को मिलजुल कर पार्टी को मजबूत करने की बात कही। साथ ही धौलपुर चुनाव में कांग्रेस की विजय की कामना की। इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शेर सिंह सूपा, पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश चौधरी, दाउदयाल शर्मा, रामेश्वर सैनी, एआईसीसी सदस्य धर्मेन्द्र शर्मा एंव कांग्रेस के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुन्नी कप्तान, रमेश पाठक कांगे्रस शहर अध्यक्ष, डॉ. सुरेश यादव, पूर्व जिला प्रमुख यदुनाथ दारापुरिया, इन्द्रजीत भारद्वाज, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुभाष गर्ग, बृजेन्द्र सूपा सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement