इंदौर। जेएनयू में देशद्रोही नारेबाजी के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर सवालों के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को तिरंगा फहराने संघ के इंदौर दफ्तर पहुंचे तो संघ के स्वयंसेवकों ने कांग्रेस नेताओं का स्वागत किया, चाय-नाश्ता भी करवाया।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरूण यादव की अगुवाई में जुलूस की शक्ल में सैकडों कार्यकर्ताओं संघ कार्यालय पहुंचे थे।
कांग्रेस के 800 कार्यकर्ताओं के साथ संघ कार्यालय की ओर जाने पर पहले उन्हें पुलिस ने रोका। फिर संघ के अधिकारियों की इजाजत मिलने पर यादव सहित 20 नेताओं को वहां जाने दिया गया।
कार्यालय पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं का पारंपरिक स्वागत किया गया। सभी को तिलक लगाया गया।