Advertisement
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस हो जाएगी साफ, भाजपा की बनेगी तीसरी बार सरकार: सुरेंद्र पूनिया

पूनिया ने कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में झूठ बोलकर लोगों को भ्रमित किया। संविधान का सबसे ज्यादा दुरुपयोग अगर किसी ने किया है तो कांग्रेस ने किया है। देश में एमरजेंसी लगाकर लोगों के हक को खत्म करने वाली भी कांग्रेस है। अलग-अलग समय में संविधान में बदलाव करने वाली भी कांग्रेस है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तो विपक्ष की सरकारों को बर्खास्त करने तक काम किया है।
पूनिया ने कहा कि कांग्रेस के समय में लोगों को गैस के लिए लिए भी तरसना पड़ता था। 2014 के बाद भाजपा सरकार ने गैस की किल्लत को खत्म किया और घर-घर तक सिलेंडर पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि गरीबों के घर में नल से जल पहुंचाने का काम भी भाजपा की सरकार ने किया है। पूनिया ने कहा कि नायब सरकार मजबूती से जनसेवा और विकास के कार्यों को आगे बढ़ा रही है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से प्रदेश में तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बनने वाली है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


