Congress steering committee meeting begins, Gehlot-Maken arrive in same bus-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी की बैठक शुरू, गहलोत-माकन एक ही बस में पहुंचे

khaskhabar.com: शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2023 10:47 AM (IST)
कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी की बैठक शुरू, गहलोत-माकन एक ही बस में पहुंचे
रायपुर। पूर्ण बैठक के एजेंडे को अंतिम रूप देने के लिए नवा रायपुर के कन्वेंशन सेंटर में शुक्रवार को कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी की बैठक शुरू हुई। कमेटी के सदस्य दो बसों में पहुंचे। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और अजय माकन एक ही बस में थे। सितंबर 2022 में राजस्थान कांग्रेस के विधायकों द्वारा पार्टी लाइन की अवहेलना करने और एक समानांतर बैठक आयोजित करने के बाद दोनों नेताओं के बीच मतभेद पैदा हो गए थे। माकन ने राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी पद से इस्तीफा दे दिया था। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। सूत्र बताते हैं कि स्टीयरिंग कमेटी सीडब्ल्यूसी के चुनाव के बारे में फैसला कर सकती है, लेकिन इसे कुछ महीनों के लिए टाला जा सकता है। स्टीयरिंग कमेटी की बैठक सुबह और विषय समिति की बैठक शाम को होगी।
कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि वह सीडब्ल्यूसी के लिए चुनाव कराने को तैयार है, जहां 12 सदस्य चुने जाने हैं।
कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी, जयराम रमेश ने कहा: स्टीयरिंग कमेटी की बैठक बाद हम इसके बारे में स्पष्ट रूप से कुछ कह सकते हैं .. पार्टी सीडब्ल्यूसी चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement