Congress state president Raj Babbar did not to get permission to go to Kasganj-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर को नहीं मिली कासगंज जाने की अनुमति

khaskhabar.com: बुधवार, 31 जनवरी 2018 1:29 PM (IST)
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर को नहीं मिली कासगंज जाने की अनुमति
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एटा जिले के कासगंज में हुई हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर के नेतृत्व में कासगंज जाने वाले प्रतिनिधिमंडल को प्रशासन ने कासगंज जाने की अनुमति नहीं दी है। प्रशासन ने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए प्रतिनिधिमंडल को कासगंज जाने से रोक दिया है। कासगंज हिंसा के बाद राज बब्बर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को मृतक चंदन गुप्ता के परिजनों से मिलने और स्थिति का जायजा लेने के लिए जा रहा था। इससे पहले मंगलवार को चंदन के परिवार से मिलने आ रहे अलीगढ़ बजरंग दल के जिला संयोजक धर्मवीर सिंह लोधी और उनके साथियों को मिशन चौराहे के पास पुलिस ने रोक दिया था। उन्हें संघ कार्यालय जाना था लेकिन पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी थी।
वहीं, मंगलवार को ही उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कासगंज हिंसा को एक बड़ी साजिश करार देते हुए इसके पीछे कांग्रेस का हाथ बताया था।
साक्षी महाराज ने कहा था कि इस दंगे के पीछे पूरी तरह से कांग्रेस है। दरअसल विपक्ष इस बात से परेशान है कि मोदी और योगी सरकार में दंगे क्यों नहीं हो रहे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement