Advertisement
कांग्रेस आरटीआई सेल प्रमुख ने इस्तीफा दिया

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) विभाग के कानून, आरटीआई और एचआर अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी ज्यादा समय तक गतिरोध नहीं सह सकती है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘राहुल जी, कृपया कर पार्टी को जुझारू ताकत के रूप में पुनर्जीवित करने के लिए बड़े बदलाव करें। आपके पास प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प, दोनों चीजें मौजूद हैं। बस एक अच्छी, स्वीकार्य और प्रभावशाली देशव्यापी टीम की तलाश करें। मैं सभी स्थितियों में आपके साथ हूं।’’
कांग्रेस ने इस सप्ताह अपनी उत्तर प्रदेश की सभी जिला समितियों को भंग कर दिया और लोकसभा चुनाव के दौरान अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के मामलों को देखने के लिए एक तीन सदस्यीय अनुशासन समिति का भी गठन किया।
हाल के आम चुनाव में कांग्रेस को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। पार्टी को केवल 52 सीटों पर जीत मिली है। राहुल गांधी खुद उत्तर प्रदेश के अमेठी से अपनी सीट नहीं बचा पाए। हालांकि वह केरल की वायनाड सीट से लोकसभा पहुंचे हैं।
इसके बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया और इस बात को कई बार स्पष्ट कर चुके हैं कि वह पार्टी के अध्यक्ष पद पर नहीं बने रहना चाहते हैं।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


