Advertisement
पप्पू यादव के निर्दलीय नामांकन भरने के बाद कांग्रेस ने हटाया 'हाथ'

पार्टी विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने कहा कि गठबंधन धर्म के तहत कांग्रेस पूर्णिया में राजद के सिंबल पर लड़ने वाले प्रत्याशी का समर्थन करेगी। महागठबंधन में बिहार की सभी 40 सीटों को लेकर बंटवारा हो चुका है और इस बंटवारे के तहत जिस पार्टी को जो-जो सीट मिली है, उन सभी सीटों पर कांग्रेस उन उम्मीदवारों के साथ है। हम गठबंधन धर्म का पालन करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
दोनों नेता पप्पू यादव पर कार्रवाई को लेकर कुछ नहीं बोले। इससे पहले पप्पू यादव ने गुरुवार को पूर्णिया से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पप्पू यादव ने पिछले दिनों अपनी जन अधिकार पार्टी का विलय कांग्रेस में कर दिया था। इसके बाद महागठबंधन के तहत यह सीट राजद के कोटे में चली गई। राजद ने यहां से बीमा भारती को प्रत्याशी बनाया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


