Advertisement
कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी अजय माकन हुए कोरोना संक्रमित

इससे पहले कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला भी मंगलवार को कोविड ग्रस्त हो गए थे। उन्होंने ट्वीट कर के ये जानकारी थी।
कांग्रेस नेता और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी कोविड-19 के संदेह के चलते सोमवार को ही खुद को अलग (आइसोलेट) कर लिया था। दरअसल प्रियंका गांधी ने अपने में एक सदस्य और उनके एक कर्मचारी के रविवार को कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद ये कदम उठाया है। हालांकि जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
प्रियंका गांधी से पहले हरियाणा कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी अपने जन्मदिन के मौके पर कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। उन्होंने अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकतार्ओं को उनके आवास पर न आने की सलाह दी थी।
गौरतलब है कि देश में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ओमिक्रॉन के मामले भी दिन पर दिन बढ़ रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 1,17,100 नए मामले सामने आए हैं। पिछले एक हफ्ते में औसत दैनिक केसों में 485 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
शुक्रवार की सुबह तक देश में ओमिक्रॉन के 377 नए मामले सामने आए हैं, जिनसे कि इस नए वेरिएंट के केसों का आंकड़ा बढ़कर 3,007 हो गया है। केवल दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 15,097 नए मामले सामने आए जोकि पिछले साल आठ मई के बाद एक दिन में सर्वाधिक मामले हैं।
--आईएएनएस/
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


