माकन ने कहा कि यदि पीएमओ ने कंपनी को प्रधानमंत्री का फोटो इस्तेमाल करने
की इजाजत दी थी, तो क्या पीएमओ टॉफी और दूध के विज्ञापन में भी
प्रधानमंत्री का फोटो इस्तेमाल करने की अनुमति देगा। उन्होंने कहा कि पीएमओ
को यह ध्यान रखना चाहिए कि प्रधानमंत्री पूरे देश के हैं, उन्हें किसी
कंपनी के साथ नहीं दिखना चाहिए।