congress protest against mismanagement in bharatpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कांग्रेस ने जताया अव्यवस्थाओं पर रोष, रैली निकाल दिया ज्ञापन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 सितम्बर 2016 3:31 PM (IST)
कांग्रेस ने जताया अव्यवस्थाओं पर रोष, रैली निकाल दिया ज्ञापन
भरतपुर। भरतपुर के कामां विधानसभा क्षेत्र में फैल रही मौसमी बीमारियों से हो रही मौतों को लेकर कामां ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीचन्द गौड़ के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। बाद में उपखंड कार्यालय पहुंच कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में बुखार, डेंगू, चिकनगुनिया ने महामारी का रूप धारण कर लिया है। बीमारियों से अब तक करीब दो दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है। हालात बिगड़ जाने के बाद भी चिकित्सा विभाग व राजस्थान सरकार द्वारा इलाज की कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। समुचित इलाज की मांग की

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement