Advertisement
इंदौर नगर निगम घोटाले को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

सभी ने इंदौर निगम में हुए घोटाले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने ऐलान किया कि आगामी दिनों में इस प्रदर्शन को व्यापक रूप दिया जाएगा।
मिली जानकारी के मुताबिक, विरोध प्रदर्शन को काबू में करने के दौरान पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, जिसमें एक शख्स के घायल होने की खबर है, जिसे पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।
विरोध प्रदर्शन में शामिल होने से पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान को प्रसाद चढ़ाया और आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हमने भगवान से प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की है, ताकि प्रदेश में विकास हो।
बता दें कि बीते दिनों इंदौर नगर निगम में फर्जी बिल के साथ कुछ अन्य घोटाले भी हुए थे, जिसे लेकर मंगलवार को कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था। इसमें कई अन्य नेता शामिल हुए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


