Congress Plenary Session : manmohan singh attack modi govt-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मनमोहन सिंह बोले, मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को कर दिया बर्बाद

khaskhabar.com: रविवार, 18 मार्च 2018 3:27 PM (IST)
मनमोहन सिंह बोले, मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को कर दिया बर्बाद
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के 84वें महाधिवेशन का आज आखिरी दिन है। दिल्ली में आयोजित महाधिवेशन में आज पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आरोप लगाया कि मौजूदी बीजेपी सरकार ने अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने ये भी कहा कि मोदी जी ने चुनाव प्रचार में बहुत बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन पूरे नहीं किए। मनमोहन सिंह ने कहा, दो करोड़ रोजगार का वादा किया गया, लेकिन 2 लाख भी नहीं मिली। नोटबंदी और गलत तरीके से लागू किए गए जीएसटी ने रोजगार को प्रभावित किया। मनमोहन ने कहा कि मोदी सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का वायदा कर रही है लेकिन ये भी उसका एक जुमला ही है क्योंकि किसानों की आय दोगुनी तभी होगी जब विकास दर 12 फीसदी तक पहुंच जाएगी। आज के दौर में ऐसा सोचा भी नहीं जा सकता। इसलिए किसानों की आय दोगुनी हो जाए ये संभव नहीं है और अगर मोदी सरकार सबकुछ जानते हुए भी ये वायदा कर रही है तो ये महज उसका एक जुमला ही साबित होने वाला है। पीएम मोदी ने विदेशों में जाकर भारत की छवि खराब को बदनाम किया- आनंद शर्मा
इससे पहले कांग्रेस नेता आनंद शर्मा मोदी सरकार की विदेश नीति पर प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि विदेशों में भारत को बदनाम किया गया। आनंद शर्मा ने कहा, पीएम मोदी ने विदेशों में जाकर पूर्व प्रधानमंत्रियों को बदनाम किया। विदेशों में भारत की छवि खराब करने के लिए कांग्रेस पीएम मोदी की आलोचना करती है।
इससे आगे आनंद शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी ने विदेश नीति को निजी बना दिया। शर्मा ने ये भी कहा कि पीएम मोदी ने भारत की उपलब्धियों पर सवाल उठाकर देश की विश्वसनीयता पर चोट की। इसके अलावा आनंद शर्मा ने पाकिस्तान और चीन पर भारत सरकार के रुख को लेकर भी पीएम मोदी को घेरा।
आनंद शर्मा ने कहा कि मोदी प्रधानमंत्री के तौर पर पाकिस्तान गए थे, न कि सामान्य व्यक्ति की तरह। वहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर नहीं मिलना क्या देश का अपमान नहीं है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा पाकिस्तान के मसले पर सरकार के पास कोई रोडमैप नहीं है। हर दिन फायरिंग और सीजफायर उल्लंघन की घटनाएं बढ़ रही हैं।
अधिवेशन में अलग-अलग पार्टी नेताओं की तरफ से कई प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। इसके बाद शाम 4 बजे राहुल गांधी का समापन भाषण होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement