प्रतापगढ़। जिला कांग्रेस एव नगर कांग्रेस ने अलग अलग आयोजन कर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस बाल दिवस के रूप में मनाया। जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता हरीऔम पाटीदार ने बताया की भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं युवाओं के आदर्श पं जवाहरलाल नेहरू की जन्यती जिला कांग्रेस अध्यक्ष भानुप्रतापसिह राणावत की अध्यक्षता मे नैहरू की तस्वीर पर श्रदासुमन अर्पित की। इसकै बाद जिला चिकित्सालय मे मरीजों कौ फल व बिस्किट वितरित किए। वही नगर कांग्रेस कमेटी की और से कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रविप्रकाश ओझा के नेतृत्व मे निराश्रीत बाल गृह में बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया इस अवसर पर काग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने चाचा नेहरू के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए देश कि युवा पीढ़ी को उनके बताये मार्ग पर चलने का आव्हान किया। इस अवसर पर कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
यह भी पढ़े :ऐसे बना रहे हैं नमक से काले धन को सफेदयह भी पढ़े :खास खबर Exclusive: भविष्य में और कठोर कदम उठाएंगे मोदी, लोग रहें तैयार