सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस को आत्मावलोकन की जरूरत है, जो स्थिति है उसका
जायजा लेना और सुधार करना, यह समय की जरूरी मांग है। महाराष्ट्र चुनाव पर
कहा कि जहां तक मेरी जिम्मेदारी थी वह स्क्रीनिंग कमेटी की है। वहां
महासचिव मल्लिकार्जुन खडग़े साहब हैं। हमारी पूरी टीम वहां है और 4-4 पूर्व
मुख्यमंत्री हैं।
मौजूदा पीसीसी अध्यक्ष हैं, सदन के नेता हैं। मुझे भरोसा
है कि हम सभी साथ मिलकर काम करेंगे। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में पिछले
साल हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी। तब
सिंधिया को भी मुख्यमंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन
अनुभवी कमलनाथ को वरीयता दी गई।