भोपाल। मध्यप्रदेश के उज्जैन में 22 अप्रैल से होने वाले सिंहस्थ कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की मदद के लिए कांग्रेस की प्रदेश इकाई ‘कुंभ सेवा-2016’ मोबाइल एप जारी करने जा रही है। विपक्षी पार्टी दो हजार स्वयंसेवकों (वालंटियर) की भी सिंहस्थ क्षेत्र में तैनाती करेगी।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आईटी एवं सोशल मीडिया सेल के अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र वाजपेयी ने मंगलवार को बताया कि प्रदेश कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष अरुण यादव 20 अप्रैल को यह मोबाइल एप लॉन्च करेंगे।