अंबाला। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिंह ने अपने निवास पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें प्रदेशभर से कार्यकर्ता सम्मलित हुए। यहां पर उनके साथ पंजाबी बिरादरी के नेता एडवोकेट अशोक मेहता, मेयर रमेश मल और के अलावा सीनियर डिप्टी मेयर दुर्गा सिंह अत्री, पार्षद बिटटू चावला, जरनैल सिंह माजरा आदि मौजूद रहे। इस मौके पर कहा गया है कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर अम्बाला को सौगात देने के मामले में कंजूसी कर रहे हैं। फ्री होल्ड और सिक्स लेन जैसे लंबित मुद्दों पर कोई बात ही नहीं कर रहा। हुड्डा सरकार के कामों पर यह अपना स्टीकर लगा रहे हैं।
यह भी पढ़े :मुगलकाल का सेट,सतरंगी पोशाकें, फैशन के जलवे,SEE PHOTOSयह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना