Advertisement
कांग्रेस ने 55 सालों में लगातार झूठे वादे किए, हर व्यक्ति का शोषण किया: सीएम नायब सिंह सैनी

सीएम नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए उनके के झूठ को लोग समझ चुके हैं। कांग्रेस ने 55 सालों में लगातार झूठे वादे किए हैं और हर व्यक्ति का शोषण किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने महिलाओं, किसानों युवाओं का शोषण किया है। गरीब को और गरीब करने का काम भी कांग्रेस ने किया है। इनके पास बोलने को कुछ नहीं है। कांग्रेस झूठ बोलकर लोगों को बरगलाने का काम करती है। लोगों के अंदर अविश्वास पैदा करने की कोशिश करते हैं। परंतु लोग कांग्रेस के झूठ को समझ चुके हैं।
एक सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि हम एमएसपी दे रहे हैं, हमने दिया है। कांग्रेस ने झूठ फैलाया था कि एमएसपी बंद हो जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी लगातार एमएसपी को बढ़ाकर देने का काम कर रहे हैं और अन्य फसलें भी एमएसपी पर खरीद रहे हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कुरुक्षेत्र
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


