Advertisement
कांग्रेस नेता दीपक बाबरिया ने कहा, कंगना रनौत खेल-खेल में बन गई हैं सांसद

एक पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने किसान आंदोलन और बांग्लादेश में पैदा हुई स्थिति को जोड़कर एक बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि जब देश में किसान आंदोलन कर रहे थे, उस दौरान केंद्र नेतृत्व सशक्त नहीं होता तो यहां पर बांग्लादेश जैसे हालात बनने में देर नहीं लगती। कंगना के इस बयान पर अब विपक्ष उन्हें घेर रहा है। वहीं, भाजपा ने भी कंगना से किनारा कर लिया है। भाजपा ने सोमवार को एक बयान जारी किया। बयान में कहा गया कि भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा किसान आंदोलन के परिप्रेक्ष्य में दिया गया बयान पार्टी का मत नहीं है।
भारतीय जनता पार्टी कंगना रनौत के बयान से असहमति व्यक्त करती है। पार्टी की ओर से, पार्टी के नीतिगत विषयों पर बोलने के लिए कंगना को न तो अनुमति है और न ही वे बयान देने के लिए अधिकृत हैं। भाजपा की ओर से उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे इस प्रकार के कोई बयान भविष्य में न दें। भारतीय जनता पार्टी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' तथा सामाजिक समरसता के सिद्धांतों पर चलने के लिए कृतसंकल्प है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


