Advertisement
कांग्रेस नेता बीरेंद्र सिंह का विपक्ष को सुझाव, भाजपा के खिलाफ हो राज्यसभा का साझा उम्मीदवार

कांग्रेस नेता ने कहा, “यह कहने में कोई गुरेज नहीं होना चाहिए कि हरियाणा की भाजपा इकाई में एक या दो नहीं, बल्कि कई ऐसे नेता हैं, जो भाजपा की नीतियों से खफा हैं। पिछले कुछ दिनों से जिस तरह से भाजपा किसानों, युवाओं और आम लोगों के लिए नीतियां लेकर आई है, उससे साफ है कि भाजपा के भी कई नेता बड़ी संख्या में अपनी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से खफा हैं।
बीरेंद्र सिंह ने कहा, ऐसी स्थिति में अगर विपक्ष साझा उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारता है, तो मुझे लगता है कि भाजपा का बचा संसाधन भी हरियाणा में खत्म हो जाएगा, जो कि जरूरी भी है। हरियाणा के संदर्भ में भाजपा की नीतियां हमेशा से ही जनविरोधी रही हैं।“
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


