Congress is very strong at the grassroots level, there is no factionalism in the party: Kumari Selja-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
May 26, 2025 6:32 am
Location

कांग्रेस जमीनी स्तर पर काफी मजबूत है, पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं : कुमारी सैलजा

khaskhabar.com: गुरुवार, 14 सितम्बर 2023 3:56 PM (IST)
कांग्रेस जमीनी स्तर पर काफी मजबूत है, पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं : कुमारी सैलजा
हिसार। हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहाकि कांग्रेस जमीनी स्तर पर काफी मजबूत है। पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है। सभी एकजुट होकर राहुल गांधी और पार्टी की नीतियों को लेकर काम कर रहे हैं। पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में कांग्रेस ही बहुमत से सरकार बनाएगी क्योंकि जुमलेबाज भाजपा सरकार से हर कोई परेशान है और इससे छुटकारा चाहता है।

वे अपने आवास पर प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से आए वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जुमलेबाज सरकार है, जो कोई न कोई जुमला उछाल कर मतदाताओं को गुमराह करने का काम करती है। पहले हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये डालने का जुमला उछाला गया था और अब वन नेशन वन इलेक्शन का जुमला उछाल दिया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र की सरकार बेरोजगारी, महंगाई और बढ़ते भ्रष्टाचार से ध्यान हटाने के लिए कोई न कोई जुमला उछाल कर लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा-जजपा सरकार में तो बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है, यहां पर न तो सरकार दिखाई दे रही है और न ही प्रशासन।
उन्होंने कहा कि ये वो प्रदेश है जहां पर अपने हकों के लिए आवाज उठाने वालों पर लाठियां बरसाई जाती हैं इतना ही नहीं बेटियों और महिलाओं पर भी लाठी बरसाई। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है तो दूसरी ओर सबसे उत्पीड़न और शोषण महिलाओं का ही हो रहा है उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है, इतना ही नहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वयं जनसंवाद कार्यक्रम में महिलाओं को अपमानित कर रहे हैं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार में हर वर्ग के लोग परेशान है। थानों में पुलिसकर्मी नहीं है, अस्पतालों में डॉक्टर और दवाइयां नहीं है, स्कूलों में अध्यापक नहीं है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का आलम ये है कि सारे रिकॉर्ड टूट रहे है। यह सरकार घोटालों की सरकार बनकर रह गई है एक से बढक़र एक घोटाला हुआ, शराब घोटाला की जांच आज तक सार्वजनिक नहीं हुई है। हर घोटाले की फाइल दबा दी गई है, भ्रष्टाचार करने वालों का संरक्षण दिया जा रहा है।
इस मौके पर पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोडी, अत्तर सिंह सैनी पूर्व मंत्री, बलवान सिंह दौलतपुरिया पूर्व विधायक, रणधीर सिंह धीरा पूर्व विधायक, लाल बहादुर खोवाल प्रदेश अध्यक्ष एचपीसीसी लीगल डिपार्टमेंट, डा.अजय चौधरी, वीरभान मेहता, जगन्नाथ पूर्व एचपीसीसी सदस्य, रामनिवास राडा पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी, भूपेंद्र गंगवा पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी, संदीप नेहरा,पवन बेनीवाल पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी, बाला देवी खेदड़ पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी, अरविंद शर्मा, कृष्ण सातरोड, राजू मान, शैलेश वर्मा, विजेंद्र कपूर सेवा दल आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement