Congress hits back at BJPs Save Democracy march; Abhay Dubey claims the rally is actually directed against CM Yogi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा' पर कांग्रेस का पलटवार, अभय दुबे बोले- यह रैली सीएम योगी के खिलाफ

khaskhabar.com: मंगलवार, 03 नवम्बर 2026 8:36 PM (IST)
भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा' पर कांग्रेस का पलटवार, अभय दुबे बोले- यह रैली सीएम योगी के खिलाफ
लखनऊ। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा के दौरान भाजपा पर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र और संविधान पर हमला कर रही है और लोकतंत्र बचाने के नाम पर निकाली जा रही यात्रा का असल उद्देश्य कुछ और है। दुबे ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की रैली, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मतदाता सूची से जुड़े आरोपों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समर्थन को लेकर भाजपा पर सवाल उठाए। अभय दुबे ने कहा कि भाजपा की ओर से निकाली जा रही यात्रा का वास्तविक नाम 'भाजपा से लोकतंत्र को बचाओ' होना चाहिए। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ज्ञानेश कुमार के समर्थन में रैली निकाली है, लेकिन यह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भी है। योगी आदित्यनाथ खुद उत्तर प्रदेश में करोड़ों वोट काटे जाने की शिकायत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री की ओर से करीब एक करोड़ 27 लाख वोटों को लेकर शिकायत की गई है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की ओर से राहुल गांधी और अखिलेश यादव को चुनावी हार के लिए दूसरों को दोष नहीं देने की नसीहत पर भी कांग्रेस प्रवक्ता ने जवाब दिया। दुबे ने कहा कि अगर नड्डा राहुल गांधी की बात नहीं सुनना चाहते तो उन्हें योगी आदित्यनाथ की शिकायत सुननी चाहिए। भाजपा की पीएम मोदी और अमित शाह के नेतृत्व वाली टीम उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बदलने के उद्देश्य से काम कर रही है। भाजपा नेताओं को मुख्यमंत्री की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर भी ध्यान देना चाहिए। मतदाता सूची में नाम काटे जाने का मुद्दा केवल कांग्रेस या विपक्ष की ओर से नहीं उठाया जा रहा, बल्कि योगी आदित्यनाथ भी इस पर शिकायत कर रहे हैं।
राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अभय दुबे ने कहा कि लोकतंत्र को डराने वाले लोग यह समझ लें कि राहुल गांधी डरने वाले नहीं हैं। राहुल गांधी लोकतंत्र की लड़ाई लड़ते रहेंगे। दुबे ने ज्ञानेश कुमार पर लोकतंत्र के खिलाफ गंभीर हमला करने का आरोप लगाया और भाजपा से उनके समर्थन में खड़े होने के बजाय इस मुद्दे पर जवाब देने की मांग की। उन्होंने कहा कि देश की जनता सब देख रही है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर गठबंधन की चर्चाओं पर दुबे ने कहा कि इंडिया गठबंधन के सभी दल आपसी समन्वय के साथ चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी अच्छे तालमेल के साथ मैदान में उतरेंगी और प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेंगी।
स्वामी प्रसाद मौर्य के इंडिया गठबंधन में शामिल होने को लेकर अखिलेश यादव और उनके बीच सामने आए बयानों पर दुबे ने कहा कि गठबंधन के सभी दल जब एक साथ बैठेंगे, तब सामूहिक वक्तव्य जारी किया जाएगा और स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement