Advertisement
कांग्रेस के पास केवल पीएम मोदी का अपमान करना ही काम है - केशव प्रसाद मौर्य

मौर्य ने गुजरातियों और गुजरात में रहने वाले प्रवासियों को याद दिलाया कि कांग्रेस सिर्फ हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री का ही अपमान नहीं करती, परिवारवादी पार्टी ने लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल का भी अपमान किया है, विश्व की सबसे बड़ी पटेल साहब की मूर्ति पर आज तक एक भी कांग्रेसी नहीं गया। कांग्रेसियों ने मोदी के लिये हर बार अपनी कुंठा जाहिर करते हुए अपशब्दों का प्रयोग किया, इस बार भी कर रहे हैं। इसका जवाब गुजरात की जनता चुनावों में देगी। कांग्रेस का गुजरात में भी यूपी वाला हाल होगा।
मौर्य ने कहा कि आम आदमी पार्टी की हकीकत जनता समझ चुकी है, उनका राज्य में खाता भी नहीं खुलेगा और कांग्रेस के बड़े नेता तो नाव डूबने से पहले उछल कर हमारी नाव में आने को लालायित हैं तो पार्टी का हाल राज्य में समझा जा सकता है। चुनावी हिंदुओं की दाल अब गलने वाली नहीं है।
उन्होंने गुजरात की सम्मानित जनता को याद दिलाया कि आप लोगों ने अपने तत्कालीन मुख्यमंत्री को 2014 में लोकसभा लड़ने के लिए सोमनाथ की धरती से काशी विश्वनाथ भेजा था, उसके बाद यूपी की और देश की राजनीति में मोदी के नेत्रत्व में भाजपा ने बार बार जीत का इतिहास रचा है, फिर ये तो मोदी जा का अपना राज्य है यहां सालों साल, बार-बार जनता सिर्फ मोदी और बीजेपी को ही चुनना चाहती है। यहां प्रवासियों की भी अच्छी खासी संख्या है, हर व्यक्ति बीजेपी और मोदी के साथ है।
गौरतलब है कि गुजरात में बड़ी संख्या में प्रवासी मतदाता हैं जो कई सीटों पर निर्णायक स्थिति में है। प्रवासी मतदाता गुजरात राज्य में बीजेपी की जीत को प्रचंड जीत में बदल सकते हैं, यही वजह है कि उपमुख्यमंत्री मौर्य समेत यूपी के दिग्गज नेताओं की लगातार प्रत्याशियों के द्वारा संगठन से प्रचार के लिये मांग हो रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


