Congress has attached 11 vice-presidents and 8 general secretaries to PCC headquarters..See list-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कांग्रेस ने 11 उपाध्यक्ष और 8 महासचिवों को पीसीसी मुख्यालय से अटैच किया..देखें सूची

khaskhabar.com: सोमवार, 24 जुलाई 2023 3:27 PM (IST)
कांग्रेस ने 11 उपाध्यक्ष और 8 महासचिवों को पीसीसी मुख्यालय से अटैच किया..देखें सूची
जयपुर। विधानसभा चुनावों को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस ने अपने 11 उपाध्यक्षों और 8 महासचिवों को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के साथ अटैच किया है। प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इन्हें मुख्यालय से संबंधित कामकाज की जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले पीसीसी सचिवों को 147 विधानसभा क्षेत्रों का प्रभारी बनाया गया था। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के मुताबिक जिन उपाध्यक्षों को पीसीसी से अटैच किया गया है, उनमें उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह, गजराज खटाना, हाकम अली, मंजू मेघवाल, वीरेंद्र बेनीवाल, हीरालाल दारंगी, जगतार सिंह कंग, डॉ. समरजीत सिंह, रफीक मंडेलिया, डॉ. राजकुमार जयपाल और दर्शन सिंह हैं। इसी तरह महासचिवों में राकेश पारीक, रीटा चौधरी, स्वर्णिम चतुर्वेदी, प्रतिष्ठा यादव, महेंद्र सिंह गुर्जर, अमित धारीवाल, सुमन यादव, विजेंद्र सिंह सिद्धू शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement