Congress entrapped in blue whale game, final episode on December 18 says PM Narendra Modi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ब्लूटूथ नहीं ब्लू व्हेल गेम में फंस गई कांग्रेस, 18 को लास्ट एपिसोड : मोदी

khaskhabar.com: मंगलवार, 12 दिसम्बर 2017 09:23 AM (IST)
ब्लूटूथ नहीं ब्लू व्हेल गेम में फंस गई कांग्रेस, 18 को लास्ट एपिसोड : मोदी
पाटण। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर एक बार फिर अलग अंदाज में तंज कसा। गुजरात के पाटण में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि विपक्षी पार्टी ब्लू व्हेल चैलेंज के खेल में फंस गई है और 18 दिसंबर को आखिरी एपिसोड देखेगी। दरअसल, प्रधानमंत्री ब्लू व्हेल चैलेंज का जिक्र कर उस खतरनाक गेम की ओर इशारा कर रहे थे जिसमें खिलाड़ी आखिरी स्तर पर आकर आत्महत्या जैसे खतरनाक कदम तक उठा लेता है। उन्होंने कहा, जब पहले दौर के मतदान में बीजेपी की जीत के संकेत मिल गए तो कांग्रेस के लोग राहुल गांधी के बचाव के तरीके खोजने में लग गए हैं। मतदान शुरू होने के एक घंटे बाद वरिष्ठ नेताओं ने ईवीएम ईवीएम ईवीएम ईवीएम चिल्लाना शुरू कर दिया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि एक वरिष्ठ नेता ने तो यह दावा भी किया कि ब्लूटूथ से जोडक़र ईवीएम को हैक कर लिया गया है। इस पर मोदी ने कहा, वे ब्लूटूथ, ब्लूटूथ चिल्ला रहे हैं, लेकिन दरअसल वे ब्लू व्हेल गेम में फंस गए हैं और गेम का आखिरी एपिसोड 18 दिसंबर को खेला जाएगा। बता दें कि गुजरात में पहले चरण का मतदान 9 दिसंबर को हो चुका है, जिसके बाद 14 दिसंबर को दूसरे दौर की वोटिंग होनी है और रिजल्ट 18 दिसंबर को घोषित होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement