Congress Dominates Panchayat Samitis in Jaipur District: Secures 15 Pradhan Posts-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर जिले की पंचायत समितियों में कांग्रेस का एकतरफा दबदबा : 15 सीटों पर कांग्रेस, 3 पर भाजपा और 2 पर RLP ने बनाए प्रधान

khaskhabar.com: शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026 5:41 PM (IST)
जयपुर जिले की पंचायत समितियों में कांग्रेस का एकतरफा दबदबा : 15 सीटों पर कांग्रेस, 3 पर भाजपा और 2 पर RLP ने बनाए प्रधान
अब केवल 2 सीटों के परिणाम बाकी, बिना स्पष्ट बहुमत वाली 5 पंचायत समितियों में दो-दो जगह कांग्रेस व भाजपा और एक जगह आरएलपी ने मारी बाजी; अमरसर में भाजपा के सिंबल पर जीतीं समोती देवी मीणा कांग्रेस से बनीं प्रधान, सांगानेर में RLP की सीमा चौधरी ने 11 वोट लेकर दर्ज की जीत जयपुर। जयपुर जिले की 22 पंचायत समितियों में शुक्रवार (27 नवंबर 2026) को हुए प्रधान पद के चुनावों में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण सत्ता पर अपना मजबूत कब्जा कायम रखा है। अब तक घोषित 20 पंचायत समितियों के परिणामों में से 15 पर कांग्रेस, 3 पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और 2 पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के प्रत्याशी प्रधान निर्वाचित हुए हैं। अब जिले की केवल दो पंचायत समितियों (सांभरलेक और जोबनेर) के अंतिम परिणामों की घोषणा शेष है।
बिना बहुमत वाली 5 सीटों का गणित: कांग्रेस-भाजपा को 2-2 और आरएलपी को मिली 1 सीटसियासी जोड़-तोड़ से बने प्रधान: जिले की कुल 22 पंचायत समितियों (386 वार्ड) में से 14 में कांग्रेस, 2 में भाजपा और 1 (सांगानेर) में आरएलपी के पास स्पष्ट बहुमत था, जबकि अमरसर, जालसू, मौजमाबाद, रामपुरा डाबड़ी और दूदू में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला था। सियासी समीकरण साधते हुए इन पांच में से अमरसर और रामपुरा डाबड़ी में कांग्रेस, मौजमाबाद और जालसू में भाजपा तथा दूदू में आरएलपी ने अपने प्रधान बनाने में सफलता पाई है।
अमरसर में भाजपा को लगा बड़ा झटका: अमरसर पंचायत समिति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जहां भाजपा के टिकट पर सदस्य निर्वाचित हुईं समोती देवी मीणा ने कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ते हुए आरएलपी की सुमित्रा देवी को हराकर प्रधान की कुर्सी हासिल की।
सांगानेर में RLP का कब्जा: सांगानेर पंचायत समिति में कांग्रेस और भाजपा ने अपने प्रत्याशी नहीं उतारे थे। यहां हुए मुकाबले में RLP की सीमा चौधरी ने 11 वोट हासिल कर निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार चौधरी (4 वोट) को पराजित किया। जीत के बाद सीमा चौधरी ने क्षेत्र में बिजली, पानी और सड़क की समस्याओं के त्वरित समाधान को अपनी पहली प्राथमिकता बताया।
जयपुर जिले की पंचायत समितियों के घोषित परिणाम एक नजर में
निर्विरोध निर्वाचित (कांग्रेस): शाहपुरा से संतरा गुर्जर और आंधी से माया देवी वर्मा निर्विरोध प्रधान चुनी गईं।
कांग्रेस की अन्य जीत:
फागी: कैलाश चौधरी ने आरएलपी के महिपाल चौधरी को हराया।
रामपुरा डाबड़ी: गीता मौर्य ने भाजपा की सुनीता को पराजित किया।
तूंगा: रामफूलचंद ने भाजपा की आरती देवी को मात दी।
जमवारामगढ़: दीपक कुमार ने भाजपा के रामकरण शर्मा को हराया।
बस्सी: लालाराम सैनी ने भाजपा के रामफूल को पराजित किया।
चाकसू: संतोष देवी मीणा ने भाजपा की सुनीता देवी को हराया।
झोटवाड़ा: कांग्रेस की मोनिका ने भाजपा की पिंकी शर्मा को हराकर जीत दर्ज की।
कोटखावदा: अनोखी देवी ने भाजपा की मीरा देवी को पराजित किया।
आमेर: कलावती ने भाजपा की ललिता गौरा को मात दी।
गोविंदगढ़: सुमन यादव ने भाजपा की संतरा को हराया।
अमरसर: समोती देवी मीणा ने आरएलपी की सुमित्रा देवी को पराजित किया।
किशनगढ़ रेनवाल: मदन उर्फ पप्पू ने भाजपा के कुलदीप मीणा को हराया।
माधोराजपुरा: प्रियंका ने आरएलपी के गजेन्द्र चौधरी को पराजित किया।
भाजपा की जीत:
चौमूं: रामगोपाल मीणा ने कांग्रेस की किरण देवी मीणा को हराया।
जालसू: किशन देवी ने कांग्रेस की ममता यादव को पराजित किया।
मौजमाबाद: नंदू ने कांग्रेस की नंदू देवी को मात दी।
आरएलपी (RLP) की जीत:
सांगानेर: सीमा चौधरी (11 वोट) ने निर्दलीय राजकुमार चौधरी (4 वोट) को हराया।
दूदू: अयोध्या देवी ने कांग्रेस के समंद को पराजित किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement