congress demands probe in sahara diary because PM is named in it-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सहारा डायरी में शीला का नाम मायने नहीं रखता, PMका नाम है,जांच हो:कांग्रेस

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 दिसम्बर 2016 01:47 AM (IST)
सहारा डायरी में शीला का नाम मायने नहीं रखता, PMका नाम है,जांच हो:कांग्रेस
नई दिल्ली। कांग्रेस ने सोमवार को अपनी मांग को दोहराते हुए कहा कि सहारा डायरी में कांग्रेस के सदस्यों सहित जितने भी लोगों के नाम हैं, उन पर लगे आरोपों की पूरी जांच हो। गुजरात का मुख्यमंत्री रहने के दौरान नरेंद्र मोदी द्वारा सहारा समूह से रिश्वत लेने के राहुल गांधी के आरोपों को प्रमाणित करते हुए पार्टी ने टि्वटर पर शीला दीक्षित सहित विभिन्न राजनीतिज्ञों को भुगतान करने की इंट्री की सूची को पोस्ट की। शीला दीक्षित पार्टी की तरफ से उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार हैं। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें डायरी के बारे में कुछ याद नहीं है और जोर दिया कि उनका किसी डायरी से कोई लेना-देना नहीं है। सूची के मुताबिक शीला दीक्षित को 23 सितंबर, 2013 को दिल्ली में एक करोड रूपये की रकम दी गई। उस साल दिसंबर 2013 तक वह दिल्ली की मुख्यमंत्री थीं। इस सूची में नरेंद्र मोदी का भी नाम है।

[@ Exclusive- दंगल से जगा हरियाणा में उम्मीदों का मंगल]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement