Congress congratulates PM narendra modi for second term-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी को दूसरे कार्यकाल के लिए बधाई दी और यह कहा...

khaskhabar.com: शुक्रवार, 31 मई 2019 11:25 AM (IST)
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी को दूसरे कार्यकाल के लिए बधाई दी और यह कहा...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का शपथ लेने के बाद कांग्रेस ने उनको बधाई दी है। साथ ही कहा कि वह भारत और इसके नागरिकों की प्रगति और विकास में नई सरकार के साथ मिलकर काम करने को तैयार हैं। देश का मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी को ट्विटर पर उनकी दूसरी पारी के लिए बधाई दी है। कांग्रेस ने बधाई देते हुए इस ट्वीट में यह लिखा कि वह भारत और इसके नागरिकों की प्रगति और विकास में नई सरकार के साथ मिलकर काम करने को तैयार हैं। कांग्रेस ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी नई कैबिनेट के मंत्रियों को बधाई। हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं और भारत और उसके नागरिकों की प्रगति और विकास के लिए साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं।
आपको बताते जाए कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी शामिल हुए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement