Advertisement
सैम पित्रोदा के बयान से पूरी तरह बेनकाब हो गई कांग्रेस : अमित शाह

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जब कांग्रेस की इस सोच को जनता के सामने उजागर किया कि कांग्रेस की टेढ़ी नजर अब लोगों की संपत्ति पर है तो राहुल गांधी, सोनिया गांधी और पूरी कांग्रेस बैकफुट पर आ गई। कांग्रेस के नेता कहने लगे कि ये उनका मकसद नहीं था, लेकिन, आज सैम पित्रोदा के बयान ने देश के सामने कांग्रेस का मकसद साफ और स्पष्ट कर दिया है कि वो देश की जनता की निजी संपत्ति का सर्वेक्षण कर उसे सरकारी खजाने में डालना चाहते हैं।
शाह ने कहा कि कांग्रेस की यूपीए सरकार के शासनकाल के दौरान कांग्रेस ने अपनी प्राथमिकता तय की थी कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार अल्पसंख्यक और मुस्लिम लोगों का है। इसी निर्णय के अनुसार कांग्रेस आम लोगों की संपत्तियों को वितरित करना चाहती है। कांग्रेस को या तो इसे अपने घोषणापत्र से वापस लेना चाहिए या वह स्वीकार करे कि वास्तव में यही उनका इरादा है।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की असली मंशा अब सामने आ गई है, इसका संज्ञान लोगों को लेना चाहिए। कांग्रेस के मन में छिपी हुई मंशा अब बेनकाब हो चुकी है। अगर कांग्रेस यह नहीं करना चाहती है, तो उन्हें अपने घोषणा पत्र से इसे वापस लेना चाहिए और घोषित करना चाहिए कि उनकी प्राथमिकता गरीब है, जैसा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि देश के संसाधन पर पहला हक गरीब, दलित, पिछड़े और आदिवासी का है। देश की जनता को इसके खिलाफ आवाज मुखर करनी चाहिए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


