पीएम जवाब दें, 50 दिन पूरे हो गए तकलीफें कब खत्म होगी- कांग्रेस
khaskhabar.com: सोमवार, 02 जनवरी 2017 8:37 PM (IST)
तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री एक बात कहना
भूल गए कि एक ऐसा दल है जो पिछले 67 साल से इस देश को बांटने में लगा है।
धर्म के नाम पर, जाति के नाम पर, फिरके के नाम पर और अब गरीब-अमीर के नाम
पर। अगर आप 31 दिसंबर का उनका भाषण देखो, ऐसा नहीं लगता था कि इस देश के
प्रधानमंत्री बोल रहे है। तो इसलिए जिस लहजे का, जिस भाषा का प्रधानमंत्री
उपयोग करते हैं, आपने कभी किसी प्रधानमंत्री को ये कहते सुना है कि गरीबों
के बैंकों के खाते में जो पैसा जमा हो रहा है, क्या प्रधानमंत्री का ये
मानना है कि इस देश में हर गरीब आदमी चोर है कि उसने अपने खाते किराए पर दे
रखे हैं?